लाल सिंह चड्ढा औंधे मुंह गिरी तो शाहरुख को आई वैष्णो देवी याद

लाल सिंह चड्ढा औंधे मुंह गिरी तो शाहरुख को आई वैष्णो देवी याद

जम्मू कश्मीर। सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा फिल्म के बायकाट ट्रेंड के बाद हुए बुरे हश्र से चिंतित अभिनेता शाहरुख खान पठान फिल्म की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे और वहां पर मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान की कामयाबी के लिए प्रार्थना करने मां वैष्णो देवी के चरणों में पहुंचे थे।

सोमवार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के वैष्णो देवी दर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का चेहरा साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है। परंतु वह काले रंग की जैकेट पहने हुए हैं और सिर पर हुड तथा चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म डोंकी की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख खान उमरा करने के लिए मक्का पहुंचे थे। सऊदी अरब के एक पत्रकार ने उमराह के फोटो शेयर करते हुए इसे कंफर्म किया था कि शाहरुख खान ने मक्का पहुंचकर उमरा किया है। इस दौरान वह सफेद लिबास में दिखाई दिए थे।

epmty
epmty
Top