जानिए हज 2022 की घोषणा कब होगी

जानिए हज 2022 की घोषणा कब होगी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हज 2022 की घोषणा 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों से चर्चा के बाद की जायेगी।

मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को मुंबई स्थित हज हाउस में हज 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। आगामी 21 अक्टूबर को नयी दिल्ली में होने वाली हज समीक्षा बैठक में हज 2022 से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। कोरोना महामारी को ध्यान में रख कर सऊदी अरब सरकार के निर्णय के आधार पर 2020 और 2021 में हज यात्रा नहीं हो पायी थी।

उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब में हज 2022 के लिए हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य और स्वच्छता के सम्बन्ध में विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। इंडोनेशिया के बाद सर्वाधिक हज यात्री भेजने वाले भारत की हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल होगी। हज हाउस में ऑनलाइन हज हाउस बुकिंग सुविधा का उद्घाटन भी किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिना 'मेहरम' (पुरुष रिश्तेदार) के 837 से अधिक महिलाओं ने हज 2021 पर जाने के लिए आवेदन किया था। हज 2020 के लिए 2100 से अधिक महिलाओं ने बिना 'मेहरम' के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था, ये महिलाएं हज 2022 पर जा सकेंगी। बिना 'मेहरम' के हज पर जाने वाली महिलाओं के हज 2020 और हज 2021 के लिए किये गए आवेदन हज 2022 के लिए भी मान्य रहेंगे, इसके साथ नए आवेदन करने वाली महिलाओं को भी हज 2022 पर बिना लॉटरी के जाने की व्यवस्था की गयी है।


वार्ता

epmty
epmty
Top