ज्योेतिबा फुले महिला शिक्षा के अग्रदूत थे : राज्यपाल

ज्योेतिबा फुले महिला शिक्षा के अग्रदूत थे : राज्यपाल

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले भारत में महिला शिक्षा के अग्रदूत थे।

महात्मा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि महात्मा फुलेे ने जाति व्यवस्था के उन्मूलन, महिलाओं और गरीब वर्ग के लोगों को शिक्षित करने के लिए कार्य किया।

श्दत्तात्रेय ने कहा कि ज्योतिबा फुले एक सच्चे राष्ट्रवादी, महान विचारक, जाति विरोधी समाज सुधारक तथा महान लेखक थे। उन्होंने सदैव पिछड़ी जाति, अनुसुचित जाति, गरीब दबे कुचले व वंचित लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया। महात्मा फुले ने अपने अनुयायियों के साथ मिलकर अनुसुचित जाति व पिछड़ी जातियों के लिए समान अधिकार प्राप्त करने के लिए सत्यशोधक समाज का भी गठन किया।

उन्हाेंने कहा कि महात्मा फुले का मानना था कि शिक्षा ही मनुष्य के जीवन को श्रेष्ठ बना सकती है और इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने गरीब समाज के लोगों को शिक्षित करने का कार्य किया। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुलेे को भी शिक्षित किया, जो देश की प्रथम महिला अध्यापिका बनीं।




epmty
epmty
Top