प्रकाश पर्व के नगर कीर्तन में पांच प्यारों पर की फूलों से वर्षा

प्रकाश पर्व के नगर कीर्तन में पांच प्यारों पर की फूलों से वर्षा

मुजफ्फरनगर। गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में एक नगर कीर्तन गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी से प्रारंभ किया। नगर कीर्तन में नगर के प्रसिद्ध चार बैंड गुरु गोबिंद सिंह स्कूल का दशमेश बैंड पटियाला से बैगपाइपर बैंड ने अपने अलग-अलग करतब दिखाए और नगर के लोगों का मन मोह लिया।

नगर कीर्तन गांधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर लिंक रोड से भोपा रोड पर पहुंचा, जहां पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर पांच प्यारों का जोरदार स्वागत किया और उनके ऊपर फूलों की वर्षा भी की। इस अवसर पर उनके साथ सरदार हरजीत सिंह, सुरेंद्र मित्तल, मनीष चौधरी गोलू, कुलदीप त्यागी, मौहम्मद सलीम, रवीश अंसारी ने भी फूलों की वर्षा की। यहां से नगर कीर्तन अंसारी रोड होते हुए रुड़की रोड, शिव मूर्ति, झांसी की रानी से होता हुआ रोडवेज के निकट गुरुद्वारे में समापन हुआ। नगर कीर्तन का जगह जगह फूल मालाओं व अलग-अलग तरह के प्रसाद द्वारा स्वागत किया गया सभी धर्मों के लोगों ने नगर कीर्तन का आनंद उठाया और गुरु नानक देव जी का नाम लिया मेरठ से आए हुए गतका पार्टी ने अपने बहुत रूहानी अद्भुत करतब दिखाकर सभी के खून खोल देने वाला करतब दिखाकर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन में पांच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी बहुत ही अच्छी पालकी साहिब में सजाकर फूल मालाओं से सजाकर लाइटों से सजाकर देखने योग्य दृश्य दिखाई पड़ रहा था और जहां पर अंसारी रोड पर पहुंचते ही जो सजावट श्री गुरु सिंह सभा द्वारा लाइटों की करी गई और रुड़की रोड अंसारी रोड झांसी की रानी प्रकाश चौक पर जो सजावट श्री गुरु सिंह सभा द्वारा लाइटों की गई, वह देखने योग्य थी और सभी लोगों ने उसकी प्रशंसा भी की। नगर कीर्तन को चलाने में शहर की पुलिस व्यवस्था में बहुत अच्छा कार्य किया और ट्रैफिक पुलिस ने भी अपना पूरा योगदान दिया।

नगर कीर्तन को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह बराड़, सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल महासचिव, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, सरदार जगप्रीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह चावला, सरदार इकबाल सिंह नारंग ,सरदार अमरजीत सिंह सीडाना, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी, सरदार सुरेंद्र दीप सिंह ,सरदार रविंदर सिंह गंभीर, सरदार महेंद्रजीत सिंह बेदी ,सरदार जगदीप सिंह ट्रांसपोर्ट, सरदार चरणजीत सिंह झाझ, सरदार कुलबीर सिंह बॉबी ग्रोवर, सरदार प्रभु दयाल सिंह, सरदार जसविंदर सिंह बग्गा, सरदार वजीर सिंह ग्रोवर, सरदार गुरजीत सिंह साहनी, सरदार चरणजीत सिंह कोहली सरदार परमजीत सिंह पम्मी आदि शामिल रहे।



epmty
epmty
Top