नहीं लगवाया टीका तो नहीं कर पाएंगे हज- केवल इतने लोगों को इजाजत

नहीं लगवाया टीका तो नहीं कर पाएंगे हज- केवल इतने लोगों को इजाजत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर उत्पन्न हुए हालातों को देखते हुए सऊदी अरब ने कहा है कि इस वर्ष 60000 से अधिक लोगों को हज करने की अनुमति नहीं होगी। हज करने वाले लोग यहां के नागरिक या निवासी होंगे। जिनके पास कोरोना टीकाकरण का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा।

शनिवार को सऊदी अरब सरकार की ओर से संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी ने इस बात की घोषणा करते हुए इसे हज और उमरा मंत्रालय का फैसला बताया है।घोषणा में कहा गया है कि पिछले साल सऊदी अरब में पहले से ही रह रहे लगभग 1000 लोगों को ही हज करने के लिए चुना गया था। हज जुलाई माह के मध्य शुरू होती है। हज मंत्रालय ने कहा कि इस साल सऊदी के 60 हजार निवासी और नागरिकों को ही यात्रा की अनुमति होगी। हज पर केवल उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत दी जाएगी जो टीका लगवा चुके हैं और उनकी उम्र 65 से कम होगी। इसके अलावा हज करने आने वाले व्यक्ति में बीमार होने का कोई लक्षण ना हो।

गौरतलब है कि यह लगातार दूसरी बार है जब कोरोना वायरस महामारी की वजह से हज यात्रा को प्रतिबंधित करना पड़ा है। आमतौर पर हर साल हज में दुनियाभर के लाखों मुस्लिम शामिल होते हैं। मुस्लिम समुदाय का विश्वास है कि जीवन में एक बार हज की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।

epmty
epmty
Top