कार्रवाई न हुई तो तिरंगा पद यात्रा निकालेंगे समाजसेवी मनीष चौधरी

कार्रवाई न हुई तो तिरंगा पद यात्रा निकालेंगे समाजसेवी मनीष चौधरी

मुजफ्फरनगर। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि तिरंगे का अपमान करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई, तो तिरंगा पद यात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन को असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए कल शाम 5 बजे तक का वक्त दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पांच बजे तक कार्रवाई नहीं हुई, तो शिव चौक से दिल्ली तक तिरंगा पद यात्रा निकाली जायेगी।


प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारतीय ध्वज के साथ अभद्रता की गई थी। इससे राष्ट्रभक्तों को बहुत ठेस पहुंची है। उनकी आंखों में राष्ट्रध्वज का अपमान होने से आंसू हैं। उक्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज भूख हड़ताल के दूसरे दिन उन्होंने भारत सरकार से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कल शाम 5 बजे तक इस मामले में शासन-प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि कल शाम 5 बजे के बाद असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिव चौक से दिल्ली के लिए तिरंगा पद यात्रा निकाली जायेगी। इस मौके पर केपी चौधरी, हरीश पालीवाल, शुभम चौधरी, सौरभ चौधरी, संजीव कुमार, सक्षम चौधरी, ब्रज बिहारी अत्री, संजय मदान, विक्की चावला, नमन गर्ग, अजय त्यागी, बिठलिश राठी, सचिन पंवार, शेखर जोशी, गरिश राणा, पंडित अमित तिवारी शास्त्री, सलमान चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top