अरे, बाबा यह क्या है... सब्जी या बर्तन!

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक वृद्धा कुछ मटमैले से बर्तन में कुछ भर रही है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि वह बर्तन है या फिर कुछ और। इस फोटो पर बहुत से लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ लोग इसे सुराही बता रहे हैं, कोई विशेष प्रकार का बर्तन, तो कुछ लोग इसे सब्जी बता रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
दरअसल वृद्धा जिसमें बीज डाल रही हैं, वह एक सब्जी है। उस सब्जी के बारे में सब जानते हैं, लेकिन उक्त सब्जी को इस प्रकार भी उपयोग में लाया जा सकता है, इसकी बहुत ही कम लोगों की जानकारी है। उक्त गोल-मटोल बर्तन का नाम है गोल लौकी। लौकी, जिसे घिया भी कहते हैं और स्वास्थ्य के लिहाज से सर्वोत्तम आहार भी है।

इस सब्जी को बर्तन के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भारतीय संस्कृति बहुत ही प्राचीन है। बहुत सी ऐसी जगह हैं, जहां अभी भी प्राचीन तरीकों से ही कार्य किया जाता है। ऐसा ही एक प्राचीन परम्परा है गोल लौकी से बर्तन बनाना। दरअसल गोल लौकी की खेती करने के बाद उनमें से कुछ लौकी को सूखने के लिए रख दिया जाता है। जब वे पूरी तरह से सूख जाती हैं, तो उसमें से बीज निकाल लिये जाते हैं और जो लौकी का ऊपरी खोल बचता है, उसे बर्तन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह से जो फोटो में दिख रहा है वह सब्जी का बना हुआ बर्तन है। इन लौकी के बर्तनों में दालों या छोटे अनाजों के बीज रखने के लिए उपयोग किया जाता है।