तेज बारिश के कारण 80 गांवों में जनजीवन अस्त व्यस्त

तेज बारिश के कारण 80 गांवों में जनजीवन अस्त व्यस्त

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले में चंबल में जलस्तर गुरूवार को 30 एमएम कम हुआ, यहां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

चंबल का पानी 80 गांवों में भर गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव ने आज जिले के राजाखेड़ा के अंडवा पुरानी क्षेत्र में दौरा किया। वे शुक्रवार को फिर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जायेंगे।

चंबल में आई बाढ़ की वजह से जिले के करीब 80 से अधिक गांवों का जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। आधी रात को चंबल पानी का स्तर 144.90 मीटर तक पहुंचने के बाद गुरुवार 30 सेंटीमीटर पानी उतरा है। लेकिन अभी भी राहत की उम्मीद नहीं है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो शनिवार से पहले स्थिति सामान्य होने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। सुबह से ही कलेक्टर राकेश जायसवाल के साथ जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top