अगले छह दिनों तक लू का प्रकोप जारी

अगले छह दिनों तक लू का प्रकोप जारी

नई दिल्ली। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले छह दिनों तक भीषण गर्मी (लू) का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। राजधानी के लोगों को अगले पांच से छह दिनों तक लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तक रहेगा। विभाग ने बताया कि राजधानी में नौ से 11 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो समान्य के बराबर है। राजधानी में आज सुबह आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इस बीच दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक आज खराब श्रेणी में रही, जो सुबह दस बजे तक 265 रहा।

वार्ता

epmty
epmty
Top