गुरमीत राम रहीम को हुआ पेट में दर्द -सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती

गुरमीत राम रहीम को हुआ पेट में दर्द -सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती

गुरुग्राम। दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पेट दर्द होने के बाद भारी पुलिस सुरक्षा के बीच महानगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

हरियाणा के रोहतक जनपद की सुनारिया जेल में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार किए जाने का आरोप सिद्ध होने के बाद जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख 53 वर्षीय गुरमीत राम रहीम को कुछ अहम जांचों के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाया गया है। इससे पहले पेट दर्द की शिकायत होने के बाद गुरमीत राम रहीम की गुरुवार को रोहतक के पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज यानी पीजीआईएमएस में कुछ जाँच की गई थी। राम रहीम को आगे की जांच के लिए आज रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया। सुनारिया जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान ने बताया है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जांचें रोहतक स्थित पीजीआईएमएस में नहीं की जा सकती थी। इस बाबत एक और सरकारी अस्पताल से भी संपर्क किया गया। लेकिन वहां से बताया गया कि कोविड-19 के हालात के चलते फिलहाल उनके अस्पताल में जांचें नहीं की जा रही हैं। जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने कहा है कि बाद में जेल अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जांच कराई जा सकती है। इसके लिए अनुमति दे दी गई। गुरमीत राम रहीम को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में ले जाया गया।

epmty
epmty
Top