4 साल पहले लॉन्च हुई सर्विस को गूगल का 20 जून से बंद करने का ऐलान

4 साल पहले लॉन्च हुई सर्विस को गूगल का 20 जून से बंद करने का ऐलान

नई दिल्ली। 4 साल पहले शुरू की गई सर्विस को गूगल द्वारा आगामी 20 जून से बंद करने का ऐलान कर दिया गया है। हमेशा के लिए बंद की जा रही गूगल की यह बड़ी सर्विस 20 जून 2024 में काम करना पूरी तरह से बंद कर देगी।

बुधवार को सोशल मीडिया पर विभिन्न सेवाएं देने वाली गूगल की ओर से गूगल वन वीपीएन सर्विस को बंद करने का ऐलान किया गया है। हालांकि कंपनी की ओर से काफी समय पहले कह दिया गया था कि वह अपनी गूगल वन वीपीएन सर्विस को बंद करने जा रही है। लेकिन अभी तक गूगल की ओर से इसकी अंतिम तिथि का ऐलान नहीं किया गया था। बुधवार को कंपनी की ओर दी गई जानकारी में बताया गया है कि गूगल वन वीपीएन सर्विस आगामी 20 जून 2024 से काम करना पूरी तरह से बंद कर देगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 के अक्टूबर महीने में लॉन्च की गई गूगल वन वीपीएन सर्विस के बारे में गूगल की ओर से सपोर्ट्स पेज पर कहा गया है कि 20 जून 2024 में गूगल वन वीपीएन सर्विस को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा गूगल की ओर से इस बात का तरीका भी यूजर्स को बताया गया है कि वह किस प्रकार अपने डिवाइस से गूगल वन वीपीएन सर्विस को हटा सकते हैं।

epmty
epmty
Top