खुशखबरी- गैस सिलेंडर हुआ 122 रुपये सस्ता

खुशखबरी- गैस सिलेंडर हुआ 122 रुपये सस्ता
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच महंगाई से जनता परेशान है। लेकिन इस महीने सरकारी कंपनियों ने आम जनता को थोड़ी राहत देने का फैसला लिया है। दरअसल कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। इस महीने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 122 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर पिछले महीने 1595.5 रुपये का हुआ करता था मगर इस महीने सिलेंडर के दाम घटाकर 1473.50 कर दिए गए हैं। कोलकाता में इसका दाम 1667.50 रुपये हैं,जहां अब दाम घटकर 1544.50 रुपये रह गए हैं। जबकि मुंबई में 1545 से गिरकर दाम अब 1422.5 रुपए रह गए। चेन्नई में अगर बात करें तो सिलेंडर के दाम 1725.5 से घटकर 1603 रह गए हैं।

बात अगर दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की करे तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 809 है। वहीं कोलकाता में इसका दाम 835.50 रुपये हैं। मुंबई में अगर बात करें तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम की कीमत 809 और चेन्नई में 825 रुपये है। इस महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

epmty
epmty
Top