एंबुलेंस से 15 लाख का गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

एंबुलेंस से 15 लाख का गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

मल्लापुरम। तिरुवनंतपुरम के पेरिन्तल्मन्न शहर के पास थाजेकोड में पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर शुक्रवार को एक एम्बुलेंस वाहन से 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में मल्लापुरम जिले से तीन लोग उस्मान, हनीफा तथा मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दो-दो किलो गांजे के 25 पैकेट केरल ले जा रहे थे। गस्त तथा टोल से बचने के लिए ये सभी एम्बुलेंस का उपयोग कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।


वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top