गडरिया धनगर समाज ने बनाया सामाजिक संगठन- चुनाव में BJP का करेंगे विरोध

मुज़फ्फरनगर। आज दिनांक 17/09/2023 को खतौली के आर्यन बैंकट हाल में गडरिया धनगर समाज की एक सभा का आयोजन सत्येंद्र प्रधान द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता बृजपाल प्रधान द्वारा की गई और मंच का संचालन संयुक्त रूप से रविंद्र पाल व देवेंद्र होलकर द्वारा किया गया।

आज की इस सभा में समाज को जागृत करने हेतु समाज की कुरीतियों दूर करने शिक्षा पर जोर देने समाज को एकत्रित करने राजनीति भागीदारी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। गडरिया धनगर समाज के लोगों द्वारा एक अराजनीतिक संगठन बनाने का निर्णय लिया गया है जिसका नाम होलकर सेना रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित मांगेराम पाल, विनोद पाल, मुन्ना पाल, रजत पाल, हरीश पाल, मनोज प्रधान, कुलदीप प्रधान, मोनू प्रधान , रमेश प्रधान, नीरज प्रधान, बालेश्वर पाल, रुपेश पाल , मोनू पाल , अंकित चंदेल , विकास पाल और खतौली क्षेत्र के गडरिया धनगर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
