भाजपा के पूर्व सांसद का निधन

भाजपा के पूर्व सांसद का निधन

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व सांसद चंदू पातला जंगा रेड्डी का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

उपराष्ट्रपति एम वेंकया नायडू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी जी किशन रेड्डी तथा तेलंगाना भाजपा के विभिन्न नेताओं ने पूर्व सांसद चंदू पातला जंगा रेड्डी के निधन पर शोक जताया है। पूर्व सांसद चंदू पातला जंगा रेड्डी का जन्म 1935 में हुआ था। उन्होंने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में की। वह तेलंगाना सत्याग्रह आंदोलन में सक्रिय रहे। उन्होंने 1984 के आम चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीवी नरसिम्हा राव को हनमकोंडा निर्वाचन क्षेत्र से हराया था। उस वर्ष भाजपा के लोकसभा में केवल दो सदस्य थे। पूर्व सांसद चंदू पातला जंगा रेड्डी तीन बार 1967-72,1978-83 और 1983-84 तक आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वे कुछ समय से बीमार थे और उन्हें हैदराबाद के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टि्वटर पर लिखा "पूर्व सांसद चंदू पातला जंगा रेड्डी गारू के निधन की सूचना पाकर दुख हुआ। वर्ष 1984 में जब भाजपा के केवल दो सांसद थे, उनमें एक वह थे। उन्होंने वरिष्ठ नेता पीवी नरसिम्हा राव को हनमकोंडा में पराजित किया था। वह हमेशा ऊर्जा और उत्साह से भरे रहते थे।"

वार्ता

epmty
epmty
Top