DELHI- UP की सरकारों को उखाड़ फेंकेंगे किसानः नाहिद हसन

DELHI- UP की सरकारों को उखाड़ फेंकेंगे किसानः नाहिद हसन

मुजफ्फरनगर। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि षड्यंत्र के तहत किसानों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। आने वाले समय में किसान दिल्ली व यूपी की सरकारों को उखाड़ फेंकेगी।

किसानों के आंदोलन को एक बार फिर से धार मिल गई है। 26 जनवरी को हुए तांडव के बाद किसानों के आंदोलन की पकड़ ढीली पड़नी शुरू हो गई थीं। लेकिन आज राजकीय इंटर काॅलेज में आयोजित महापंचायत में पहुंचे किसानों के हुजूम ने आंदोलन को नई धार दे दी है। महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व में शहरी पार्टी थी। धीरे-धीरे यह पार्टी गांव में पहुंची और ग्रामीणों से जुड़ी। ग्रामीणों ने पार्टी पर भरोसा जताया। पार्टी ने अपने मेनफेस्टो में किसान हित की बातें लिखी थीं। किसानों ने पार्टी पर पूर्ण विश्वास किया और भाजपा की सरकार बनवाई। सरकार अब किसानों के हित की बात तो क्या करती, वरन साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है। अन्नदाताओं पर अंगुलियां उठाई जा रही हैं। यह बर्दाश्त से बाहर हैं।


उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को चलते हुए दो माह से अधिक का समय हो चुका है। बाॅर्डर पर बड़ी संख्या में किसान जमा थे। 80 किसान शहीद हो चुके हैं। लेकिन न तो सरकार ने और न ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अडानी और अम्बानी की सरकार है। यह कभी भी किसानों के हित में नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की ताकत को बहुत कम करके आंक रही है। आने वाले समय में यही किसान, जिसे बदनाम किया जा रहा है यूपी और दिल्ली सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगा।





epmty
epmty
Top