समलैंगिक संबंधों में तब्दील हुई फेसबुक की दोस्ती- अब साथ रहने पर अड़ी

समलैंगिक संबंधों में तब्दील हुई फेसबुक की दोस्ती- अब साथ रहने पर अड़ी

बरेली। सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से हुई दो लड़कियों की दोस्ती समलैंगिक संबंधों में तब्दील हो गई। कई बार दोनों लड़कियां एक साथ घूमने के लिए गई। अब दोनों लड़कियां साथ रहने की जिद पर अभी हुई है। मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद दोनों के बयान दर्ज किए गए और पूरा मामला दोनों के परिवार पर छोड़ दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बरेली की रहने वाली एक लड़की की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से वर्ष 2016 में उन्नाव जनपद की रहने वाली युवती के साथ हो गई थी। दोनों के बीच इस कदर घनिष्ठता हुई कि वह एक साथ रहने लगी। बीच में दोनों कई बार घूमने के लिए बाहर भी गई। दोनों लड़कियों ने पहनावा भी एक जैसा कर लिया और साथ रहने लगी। परिवार के लोगों ने जब दोनों को अपने अपने घर ले जाने की कोशिश की तो वह साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय बरेली की रहने वाली ग्रेजुएट लड़की की जान पहचान वर्ष 2016 में उस समय हुई थी जब उन्नाव की रहने वाली लड़की इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। वर्ष 2020 में युवती अपनी सहेली के साथ लखनऊ स्थित माल में भी घूमने के लिए गई थी। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर जब दोनों लड़कियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह आपस में प्यार करती है और एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकती हैं। दोनों अभी तक अपनी जिद पर अड़ी हुई है और कह रही है कि वह दोनों साथ ही रहेगी। सीओ प्रथम श्वेता यादव ने बताया है कि दोनों लड़कियों के परिवारजनों से बात की जा रही है। दोनों युवतियां पूरी तरह से बालिग है। परिवार से बात कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

epmty
epmty
Top