खाद्य तेलों में गिरावट, दलहनों में नरमी, दाल मजबूत - चावल सामान्य

खाद्य तेलों में गिरावट, दलहनों में नरमी, दाल मजबूत - चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर खरीदी बढ़ी रही। खाद्य तेलों में गिरावट हुई। तिलहन ऊंचे रहे। दलहनो में नरमी रही। दालो में भाव ऊंचे रहे। चावल में उठाव साधारण बताया गया।

किराना बाजार

शक्कर में मांग रही। आज शक्कर में कामकाज 3660 से 3700 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 06 गाड़ी आवक हुई। खोपरा बूरा में कामकाज रहा। खोपरा गोला उठाव बताया गया। लग्नसरा होने से हल्दी में पूछपरख रही ।

तिलहन

खाद्य तेल गिरावट लिए रहे। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। वहीं तिलहन में प्लान्टो की लिवाली से तेजी हुई।

दाल-दलहन

स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मांग से दलहन नीचे बोले गए। हालांकि दालों में उठाव बताया गया। इससे दालें महंगी बिकी। चावल में खरीदी रही।

epmty
epmty
Top