श्रीमदभागवत कथा में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली

श्रीमदभागवत कथा में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में जानसठ रोड पर महालक्ष्मी एंकलेव में चल रही संगीतमय श्रीमदभागवत कथा में आज श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। मानस प्रवर कथा व्यास पंडित जितेंद्र मिश्रा के श्रीमुख से चल रही संगीतमय कथा का शुभारंभ आज मुख्य यजमान प्रमुख समाजसेवी एवं प्रदेश संगठन मंत्री हम फाउंडेशन (भारत) मनीष चौधरी ने किया। उन्होंने कथा व्यास पंडित जितेंद्र मिश्रा को माला पहनाकर सम्मानित किया और व्यासपीठ पर विराजमान कराया।

मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कथा प्रारंभ होने के पश्चात पूरे पंडाल में उत्साह का माहौल बन गया और जयकारे गूंज उठे। सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए और कथा व्यास पंडित जितेंद्र मिश्रा व मुख्य अतिधि मनीष चौधरी ने सभी श्रद्धालुओं के साथ मिलकर फूलों की होली खेली और माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसी के साथ आज कथा का समापन हो गया।

इस अवसर पर भारत लोकसेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, सचिन शर्मा आदि का भी सम्मान किया गया।



epmty
epmty
Top