दिल्ली विधान सभा ने फेसबुक इंडिया को समन जारी किया

दिल्ली विधान सभा ने फेसबुक इंडिया को समन जारी किया

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने सांप्रदायिक वैमनस्य-घृणा के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए फेसबुक इंडिया को समन जारी कर दो नवंबर को समिति के समक्ष पेश होने के लिए कहा है।

दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए सांप्रदायिक वैमनस्य और हिंसा की विधायक राघव चड्ढा की अध्यक्षता में समिति जांच कर रही है। दिल्ली विधान सभा की शांति और सद्भाव समिति ने फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधियों से झूठे, भड़काऊ और दुर्भावनापूर्ण संदेशों के प्रसार को रोकने के मामले अपना विचार रखने के लिए कहा है। अब तक, समिति ने अत्यंत महत्वपूर्ण गवाहों से पूछताछ की है, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार, तथ्य जांचकर्ता, डिजिटल अधिकार कार्यकर्ता और फेसबुक कर्मचारी शामिल हैं। समिति के कामकाज में अत्यधिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव संबंधी समिति ने राघव चड्ढा की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। फेसबुक प्रतिनिधियों को 2 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है। दिल्ली में फरवरी 2020 में हुअ सांप्रदायिक वैमनस्य और हिंसा की समिति जांच कर रही है, ताकि हालात को शांत करने और धार्मिक समुदायों, भाषाई समुदायों या सामाजिक समूहों के बीच सद्भाव बहाल करने के लिए उपयुक्त उपायों की सिफारिश की जा सके।

इस मामले में ‌समिति ने अध्यक्ष राघव चड्ढा के माध्यम से पहले सात अत्यंत महत्वपूर्ण गवाहों से पूछताछ की है और पत्रकारों, पूर्व नौकरशाहों और सहित कई व्यक्तियों को सुना गया है। इनमें प्रख्यात पत्रकार और लेखक परंजॉय गुहा ठाकुरता, डिजिटल अधिकार कार्यकर्ता निखिल पाहवा, वरिष्ठ पत्रकार अवेश तिवारी, प्रख्यात स्वतंत्र और खोजी पत्रकार कुणाल पुरोहित, न्यूज़क्लिक के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ, ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा और फेसबुक इंक के पूर्व कर्मचारी मार्क एस लक्की शामिल हैं। यह लोग समिति के समक्ष उपस्थित हुए और बहुमूल्य साक्ष्य एवं सुझाव प्रस्तुत किये।

समिति ने देखा है कि हिंसा को बढ़ावा दे सकने वाले झूठे, भड़काऊ और दुर्भावनापूर्ण संदेशों के प्रसार को रोकने में सोशल मीडिया की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, जो हिंसा और सामंजस्य को बढ़ावा दे सकते हैं। चूंकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में फेसबुक के लाखों उपयोगकर्ता हैं, इसलिए समिति ने दो नवंबर को होने वाली बैठक में फेसबुक के प्रतिनिधियों को अपने विचार रखने के लिए बुलाया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top