देश के तीन राज्यों में कोरोना से सर्वाधिक मौतें

देश के तीन राज्यों में कोरोना से सर्वाधिक मौतें

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 251 मरीजों की मौत हुई, जिनमें से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में हुई हैं।

इस दौरान महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 की वजह से सर्वाधिक 71 मरीजों की मृत्यु हुई, वहीं पश्चिम बंगाल में 31 तथा दिल्ली में 30 मरीजों ने दम तोड़ा।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,272 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ एक लाख 69 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 22,274 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.78 प्रतिशत हो गयी। नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 252 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2,81,667 रह गयी है। इसी अवधि में 251 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,343 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य.....................सक्रिय......स्वस्थ.......मौत

अंडमान निकोबार .....69.........4781.......62

आंध्र प्रदेश ...........3861......869478...7091

अरुणाचल प्रदेश......168........16454......56

असम .................3422.......211381...1033

बिहार ................5504.......242068...1373

चंडीगढ़ .............345..........18686......314

छत्तीसगढ़ ........14759.......255257....3263

दादरा और नगर हवेली

और दमन और दीव....11........3357..............2

दिल्ली ..........7267.....603758......10414

गोवा ................980........48826.........728

गुजरात ...........10631....225206.......4268

हरियाणा ..........4750......252545......2858

हिमाचल प्रदेश ...4347......48809..........902

जम्मू कश्मीर ....3414......114353.....1861

झारखंड ...........1587.....111351....1016

कर्नाटक .........13527....888917....12044

केरल ............64203.....664951.....2930

लद्दाख ...........209.........9020.........126

मध्यप्रदेश.......10461......222403.....3536

महाराष्ट्र ......57955.....1806298.....49129

मणिपुर .........1352..........26247......344

मेघालय .........294........12940.........135

मिजोरम.........134............4036...........8

नागालैंड .......274..........11544.........77

ओडिशा .......2636......323378......1853

पुड्डुचेरी ........349..........36936.......629

पंजाब .........4707.......154845....5269

राजस्थान ....11700.....289375....2657

सिक्किम ......417...........5142......125

तमिलनाडु ....9129.....790965...12048

तेलंगाना .......6618.....276244....1529

त्रिपुरा ...........165.......32672.....385

उत्तराखंड .....5510.....81871.....1463

उत्तरप्रदेश.....16159....555544....8279

पश्चिम बंगाल .....14749....520470.....9536

कुल....... 281667......9740108...147343

epmty
epmty
Top