CM ने किया गेम ऐप 'रमी' पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह- जाने वजह

CM ने किया गेम ऐप रमी पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह- जाने वजह

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से ऑनलाइन गेम एप 'रमी' पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने यहां पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजनित समारोह के दौरान संवाददाताओं से कहा कि यहां से समीप खोरकाड में इस सप्ताह के शुरुआत में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को ऑनलाइन रमी खेलने में 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के बाद और इससे पहले भी उन्हें केंद्रशासित प्रदेश में ऑनलाइन रमी पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में कई प्रस्ताव मिले हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां ऑनलाइन लॉटरी पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास किये हैं और इस संबंध में कईं लोग गिरफ्तार भी हुये हैं।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि राज्य सरकार के पास ऑनलाइन रमी पर प्रतिबंध लगाने की शक्तियां नहीं है इसलिए उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार के प्रयासों से 'ब्लू व्हेल' जैसे गेम पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

वार्ता

epmty
epmty
Top