शादी के तुरंत बाद दुल्हन ने किया मार्शल आर्ट- देखें वीडियो

शादी के तुरंत बाद दुल्हन ने किया मार्शल आर्ट- देखें वीडियो

नई दिल्ली। भारत की हर शादी में कुछ न कुछ आकर्षण बन जाता है। त्यौहारों से भी ज्यादा शादियों को वैल्यू दी जाती है। यहां की शादियों में विभिन्न प्रकार के पकवान और आतिश बाजियां होती है। ऐसे ही एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक दुल्हन ने शादी के तुरंत बाद सबके सामने मार्शल आर्ट परफाॅर्म दिया है। इस वीडियों को खूब पंसद किया जा रहा है।

तमिलनाडु के जनपद थूथुकुडीर निवासी निशा की शादी 28 जून को हुई। उन्होंने अपनी शादी के तुरंत पश्चात ही तमाम लोगों के आगे निशा ने मार्शल आर्ट के रूप में 'सिलंबट्टम' का प्रदर्शन किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि दुल्हन बड़ी ही बहादुरी के साथ मार्शल आर्ट प्रदर्शन कर रही है। जब निशा के द्वारा यह परफाॅर्म दिया जा रहा था इसी दौरान लोगों ने सीटीं और तालियां बजाई। इस प्रदर्शन के दौरान ढोल भी बज रहे थे और ढोल की ताल के साथ-साथ उनके परफाॅर्म की तेज स्पीड नजर आ रही है। वीडियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली दुल्हन निशा का कहना है कि मैंने महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिये शादी के तुरंत पश्चात ही गावंवासियों के आगे पारंपरिक मार्शल आर्ट का परफाॅर्म दिया है। दुल्हन निशा इसे लगभग तीन वर्ष से सीख रही थी। वह चाहती है कि इस कला को और लोग भी सीखें।

epmty
epmty
Top