पबजी को कड़ी टक्कर देने वाला गेमिंग एप लाॅच करेंगे अक्षय कुमार

पबजी को कड़ी टक्कर देने वाला गेमिंग एप लाॅच करेंगे अक्षय कुमार
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। भारत सरकार ने चीन से झड़प के बाद कई सारे चीनी एप्स को बैन कर दिया था। इन चीनी एप्स के बैन होने के बाद अक्षय कुमार ने एक गेमिंग एप लॉन्च करने का ऐलान किया था। इस गेमिंग एप का नाम फौजी है। अक्षय कुमार का यह एप पबजी को कड़ी टक्कर देने वाला है। अब अक्षय कुमार ने एप का एंथम सॉन्ग रिलीज किया है।

कहा जा रहा है कि ये एप देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आने वाला है। फौजी के एंथम सॉन्ग को लॉन्च करने के साथ ही अक्षय कुमार ने यह ऐलान कर दिया है कि वो अपने गेमिंग एप को 26 जनवरी के मौके पर रिलीज करेंगे। अक्षय ने ट्वीट में लिखा, चाहे देश में दिक्कत हो या बॉर्डर पर भारत के वीर हमेशा डटे रहते हैं। ये बहुत निडर हैं और यूनाइटेड गार्ड हैं। हमारे फौ-जी.." फौजी का एंथम सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top