एक्ट्रेस ने कर लिया सुसाइड- होटल में मिला शव- प्रशंसक स्तब्ध

एक्ट्रेस ने कर लिया सुसाइड- होटल में मिला शव- प्रशंसक स्तब्ध

बनारस। होटल के भीतर एक्ट्रेस का शव मिलने से चौतरफा हड़कंप मच गया। अभिनेत्री द्वारा सुसाइड कर लिए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक्ट्रेस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि एक्ट्रेस द्वारा किए गए सुसाइड के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

रविवार को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने मौत को गले लगाते हुए सुसाइड कर लिया है। एक्ट्रेस द्वारा सुसाइड किए जाने की बात को उनके प्रशंसक अभी भी अपने हलक से नीचे नहीं उतार पा रहे हैं।

आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एवं योग्य एक्ट्रेस के रूप में शुमार था। मिल रही जानकारी के मुताबिक आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल के भीतर फांसी के फंदे पर झूलते हुए सुसाइड किया है।

हालांकि इस बाबत अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हुए अक्सर अपनी तस्वीरें एवं वीडियो यूजर्स के साथ साझा करती रहती थी।

आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस अपना प्यार लूटाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ते थे। अभिनेत्री द्वारा सुसाइड कर लिए जाने की जानकारी पर होटल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

epmty
epmty
Top