अभिनेत्री ने उड़ाई विदेशी पत्रकार की धज्जियां- घबराकर ट्वीट किया डिलीट

अभिनेत्री ने उड़ाई विदेशी पत्रकार की धज्जियां- घबराकर ट्वीट किया डिलीट

मुम्बई। बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पत्रकार की धज्जियां उड़ा दी हैं। अभिनेत्री से घबराकर विदेशी पत्रकार को अपना ट्वीट ही डिलीट करना पड़ा है।

प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। एक के बाद एक कई हिट फिल्म में वे दे चुकी हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने पति निक के साथ मिलकर 93वें एकेडमी अवार्ड्स के नाॅमिनेशंस की घोषणा की थी। ज्ञातव्य है कि प्रियंका की एक अन्य फिल्म भी अडेप्टेड स्क्रीन-प्ले केटेगरी में नाॅमिनेट की गई है। विदेशी पत्रकार ने इस मामले में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की योग्यता पर सवाल उठाये थे। इसका प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा जवाब दिया कि उक्त विदेशी पत्रकार को अपना ट्वीट ही डिलीट करना पड़ गया। उक्त पत्रकार का नाम पीटर फोर्ड बनाया जा रहा है। उसने ट्वीटर एकाउंट पर लिखा है कि वह आस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड का सबसे अधिक सुने जाने वाला एंटरटेनमेंट रिपोर्टर है।

उसने प्रियंका के नाॅमिनेशस की घोषणा के बाद पोस्ट की गई तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा था- इन दोनों के प्रति कोई असम्मान नहीं है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि फिल्मों में उनका योगदान उन्हें ऑस्कर नाॅमिनेशंस की घोषणा करने के काबिल हैं। प्रियंका ने इसका जवाब देेते हुए लिखा है- कोई क्वालीफाई कैसे होता है, इस पर आपके विचार जानना चाहूंगी। आपके ध्यानार्थ मेरी यहां 60 से अधिक फिल्मों की सूची है। प्रियंका के जवाब के बाद उक्त पत्रकार ने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया।









epmty
epmty
Top