गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर 524 करोड़ बकाया

गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर 524 करोड़ बकाया

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की सभी छह चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का चालू पेराई सत्र का 524 करोड़ रूपए भुगतान बकाया है।

जिला गन्नाधिकारी के एम एम त्रिपाठी ने आज यहां बताया कि चीनी मिलें पिछले पेराई-सत्र का पूरा भुगतान किसानों को कर चुकी हैं लेकिन चालू पेराई सत्र का 524 करोड़ रूपया अभी बकाया है। जिसका भुगतान कराने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और गन्ना विभाग प्रयास कर रहा है।

एम एम त्रिपाठी के मुताबिक सबसे ज्यादा 190-88 करोड़ रूपये बजाज ग्रुप की गांगनौली चीनी मिल का बाकाया है। इसके अलावा 73-22 करोड़ रूपये त्रिवेदी ग्रुप देवबंद चीनी मिल,70-79 करोड़ रूपये शेरमऊ चीनी मिल 70,16 करोड़ रूपया सहकारी चीनी मिल नानौता ,सरसावा चीनी मिल पर 7-19 करोड़ रूपये तथा गागलहेड़ी चीनी मिल में चालू पेराई सत्र का 57-84 करोड़ रूपया बकाया है। दूसरी ओर जिले के किसानों पर 5 हजार 700 करोड़ रूपया बैंकों का कर्ज है। किसानों का कहना है कि यदि उनके गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाता है तो वे बैंकों का कर्जा अदा करेंगे।

epmty
epmty
Top