शाहपुर क्षेत्र की एक वाटिका - जिसमे 27 प्रजातियों के वृक्ष

शाहपुर क्षेत्र की एक वाटिका - जिसमे 27 प्रजातियों के वृक्ष
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कालेज में अनिल बंसल (भारत विकास परिषद समृद्धि) के द्वारा तीन साल पहले निर्माणित नक्षत्र वाटिका में नक्षत्रों के अनुसार मानव जाति तथा पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शाहपुर क्षेत्र की ये एकमात्र वाटिका है जिसमे लगभग 27 प्रजातियों के वृक्ष मंत्रोचार के साथ वृक्ष रोपित किए गए थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ऐसे पौधे लगाए गए जो औषधीय गुणों से युक्त,पर्यावरण के लिए शुद्ध और भविष्य में मानव जाति के लिए अत्यधिक कल्याणकारी साबित होंगे।


इस विशेष कार्य को करने के लिए वाटिका में कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री) विधायक उमेश मालिक, शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी सहित नगर के अनेक व्यक्ति उपस्थित हुए थे। इनके साथ ही संस्था प्रबंधक अरविन्द गुप्ता,अध्यक्ष अजय भार्गव, महेंद्र कुमार सैनी प्रधानाचार्या उषा अस्थाना,रिंकी रानी, आदेश, शिवानी अरोरा, अंजली, ज्योति त्रिपाठी,ललिता शर्मा, पूजा पाल, तनु सैनी तथा शूबी मिर्जा आदि उपस्थित हुए।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top