भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1517 - सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।
1635 - ताइवान पर डच औपनिवेशिक ताकतों ने ताइवान के आदिवासियों के खिलाफ तीन महीने का शांति अभियान चलाया।
1707 - राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने फ्रीसलैंड के वायसराय के रूप में शपथ ली।
1714 - राजा कैरेल XII को स्वीडन लौटने के लिए तुर्की कैद से छोड़ दिया गया।
1808 - दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्थापक थॉमस कुक का जन्म हुआ।
1830 - चार्ल्स ग्रे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1877 - थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का आविष्कार किया।
1906 - अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड को अंगीकार किया गया, आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा की शुरुआत हुई।
1939 - समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ।
1955 - कर्नल टॉम पार्कर एल्विस प्रेस्ली ने आरसीए रिकॉर्ड्स पर हस्ताक्षर किये।
1967 - संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीन के बारे में प्रस्ताव 242 पारित किया।
1968 - मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1975 - जुआन कालोर्स स्पेन के राजा बने।
1977 - ब्रिटिश एयरवेज ने नियमित रूप से लंदन से न्यूयॉर्क शहर सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड सेवा का उद्घाटन किया।
1986 - माइक टायसन ने लास वेगास में ट्रेवर बरबिक को हराकर अपना पहला मुक्केबाजी खिताब जीता।
1988 - एंजेला मर्केल ने पहली महिला चांसलर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
1992 - असम में बोडो उग्रवादियों द्वारा एक बस पर किये गये बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हुई।
1997 - डायना हेडन ने विश्व सुंदरी का खिताब जीता।
2005 - जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2008 - हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।