अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

शाहपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पंकज शर्मा निवासी शाहपुर को जिला अध्यक्ष व राहुल शर्मा को शाहपुर का नगराध्यक्ष बनाया गया। पीयूष शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया।

कस्बे में पीएनबी के पास हिमांशु शर्मा के आवास पर आयोजित ब्राह्मण सभा की बैठक में पँहुचे प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा ने सभी ब्राह्मण बन्धुओ को समाज के प्रति जागरूक होने व समाज मे फैली बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कस्बे के मौहल्ला महाजनान निवासी पूर्व नगर पंचायत सभासद पंकज शर्मा को जिलाध्यक्ष , हिमांशु शर्मा को जिला उपाध्यक्ष व पीयूष शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष , राहुल शर्मा को शाहपुर का नगराध्यक्ष मनोनीत किया।


बैठक की अध्यक्षता भूषण लाल शर्मा व संचालन सुबोध गौत्तम ने किया। इस दौरान शामली के जिलाध्यक्ष अरविंद कौशिक, लोकेंद्र शर्मा तहसील अध्यक्ष बड़ौत, विपिन शर्मा प्रदेश सचिव, मांगेराम शर्मा संरक्षक , विनोद दीक्षित, अजय शर्मा, रामनिवास शर्मा, उत्तम शर्मा, टोनी शर्मा, बाबूराम, गौरव शर्मा, ओमबीर शर्मा, हिमांशु शर्मा, संजय शर्मा, सोमदत्त शर्मा, अंकित आदि मौजूद रहे।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top