कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शाहपुर आज दिनांक 14 सितंबर 2022 को हिंदी दिवस के उपलक्ष में विद्यालय प्रांगण में हिंदी काव्य गोष्ठी एवं श्लोक उच्चारण भावार्थ सहित की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने सभी छात्राओं को हिंदी के महत्व को बताते हुए कहा कि हिंदी भारत की मातृ भाषा है। यह भाषा हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। हमारी भाषा हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान तथा गौरव प्रदान करती है। काव्य गोष्ठी में किरण बेदी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मी बाई सदन से जोया मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापिकाओं का योगदान रहा।




  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top