डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरे किसान

डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरे किसान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन में नये कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी में आंदोलन कर रहे किसानों ने पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेल की कीमतों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी का विरोध करते हुए तत्काल प्रभाव से इनके दाम आधा किए जाने की मांग की है।

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर देश के विभिन्न हिस्सों में किसान प्रातः 10.00 बजे से लेकर दोपहर 12.00 बजे के बीच राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे अपने वाहनों के साथ इकटठा हुए। इस दौरान किसानों ने डीजल पेट्रोल और खाद्य तेलों के दामों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी पर गहरा रोष जताया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों के साथ जमा हुए किसानों का नेतृत्व कर रहे किसान नेता लखबीर सिंह ने कहा है कि आज किसानों ने ईंधन की ऊंची कीमतों के खिलाफ 2 घंटे तक सड़कों पर उतरते हुए प्रदर्शन किया है। हमारी मांग है कि इनकी कीमतें तत्काल प्रभाव से आधी की जाएं। जिससे महंगाई की मार झेल रहे देशवासियों को कुछ राहत मिल सके। प्रदर्शनकारी किसान अपने साथ मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहन लेकर आए थे। जिनके साथ वह सड़कों पर धरना देकर बैठे। उन्होंने बताया है कि आज का प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा है। गौरतलब है कि पेट्रोल की कीमत बुधवार को दिल्ली और कई शहरों में 100 रूपये प्रति लीटर के पार हो गई है। जबकि डीजल की कीमत 89 रूपये 59 पैसे प्रति लीटर है। किसान नेता अवतार सिंह महिमा ने बताया कि प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली की सीमाओं पर ही नहीं किया गया है बल्कि देश के कई राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी किया गया है। दिल्ली की सीमा पर नये कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए किसान पहले से ही जमा है।

epmty
epmty
Top