जानिए- आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएं

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 26 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

1530 : मुग़ल सम्राट बाबर का निधन हुआ।

1606 : शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया था।

1748 : फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हॉलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1899 : स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह का जन्म हुआ।

1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली की शुरुआत।

1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

1978 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।

1997 : ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।

1999 : भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का निधन हुआ।

2003 : ईरान के दक्षिण पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।

2004 : शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

2006 : आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

2012 : चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरुआत।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top