सिप अबेकस शामली ने बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक किया

सिप अबेकस शामली ने बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक किया

शामली सिप अबेकस की भारत में 16 वी वर्षगांठ के अवसर पर पूरे भारत में पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पूरे भारत में सिप अबेकस द्वारा वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा बच्चों के माध्यम से पर्यावरण बचाओ का संदेश सभी तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी अभियान के तहत सिप अबेकस शामली द्वारा बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक किया गया।

बच्चों ने वी० वी० (पी जी) कॉलेज में वृक्षारोपण किया




बच्चों के द्वारा वी० वी० (पी जी) कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया जिसमें आम,जामुन,आमला, शीशम,सागौन, नीम के 100 से भी अधिक वृक्ष लगाए। सभी बच्चों ने वचन दिया कि वृक्षों की रक्षा करेंगे तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उन्हें पानी भी देंगे। बच्चों ने पर्यावरण पर कविता सुनाई तथा पर्यावरण बचाओ पर पोस्टर भी बनाए।

सिप अबेकस शामली की डायरेक्टर डॉ मृदुला जैन ने बच्चों को शपथ दिलाई

सिप अबेकस शामली की डायरेक्टर डॉ मृदुला जैन ने बच्चों को शपथ दिलाई कि वे कभी प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगे तथा पर्यावरण की सुरक्षा करेंगे।
इस अवसर पर वी वी कॉलेज के अध्यक्ष नवनीत जैन व प्राचार्य डॉ वंदना शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।

अंजु सैनी, गरिमा सिंघल, वैष्णवी भारद्वाज, रुचि अरोड़ा, रूबी मित्तल, मोनिका जांगिड़ का विशेष सहयोग रहा।

Next Story
epmty
epmty
Top