किसानों का हल्लाबोल- ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राकेश टिकैत- पुलिस से झड़प

किसानों का हल्लाबोल- ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राकेश टिकैत- पुलिस से झड़प
  • whatsapp
  • Telegram

मेरठ। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अगवाई में हल्ला बोल करने वाले किसान बेरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट के भीतर घुस गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत खुद ट्रैक्टर चलाते हुए किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। इस दौरान पुलिस के साथ किसानों की झड़प भी हुई है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल शुरू करने के लिए किसान जिला मुख्यालय पर पहुंचे हैं। फसलों के एमएसपी पर गारंटी समेत तकरीबन दर्जन भर मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत खुद ट्रैक्टर चला कर किसानों के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचे हैं। इस दौरान किसानों को रोकने के लिए लगाएंगे बेरिकेट अन्नदाताओं ने तोड़ दिया है। जिसके चलते किसने की पुलिस के साथ झड़प भी हुई है।

लेकिन पूरी तैयारी के साथ कलेक्ट्रेट में आंदोलन के लिए पहुंचे किसान पुलिस के तमाम अवरोधकों को किनारे करते हुए कलेक्ट्रेट के भीतर घुस गए हैं।भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद के विभिन्न गांव से आए किसानों ने कलेक्ट्रेट में भट्टी चढ़ा दी है और भोजन बनना शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है कि पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के मेरठ पहुंचने का कार्यक्रम था और चौधरी राकेश टिकैत को मुजफ्फरनगर में किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होना था लेकिन ऐन मौके पर योजना में बदलाव कर दिया गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top