किसानों के आगे फेल हो रहे इंतजाम- नारे लगाते हुए तोड़ डाले बेरिकेड्स

किसानों के आगे फेल हो रहे इंतजाम- नारे लगाते हुए तोड़ डाले बेरिकेड्स
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। फसलों के लाभकारी मूल्य की गारंटी समेत दर्जन भर मांगों के लिए दिल्ली आ रहे पंजाब के किसानों की पंजाब हरियाणा की सीमा शंभू बॉर्डर पर भिड़ंत हो जाने से अफरातफरी हालात बन गए हैं। किसानों को हरियाणा में दाखिल होने से रोकने के लिए की गई बेरिकेडिंग को किसानों द्वारा तोड़ दिया गया है। जिसके चलते किसानों पर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।

मंगलवार को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से हालात बिगड़ गए हैं। किसानों के आगे पुलिस द्वारा किए गए सभी इंतजाम फेल होते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली कूच करने पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए रास्ता रोकने के लिए लगाए गए बेरिकेट्स तोड़ दिए हैं।

किसानों को बेरिकेट तोड़ता देख हरकत में आई पुलिस द्वारा किसानों का रास्ता रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दाग रही है। जिसके बाद प्रदर्शनकारी किसान भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।एक अन्य वीडियो में किसानों को नारा लगाते हुए ट्रैक्टर के माध्यम से बेरिकेडिंग को हटाते हुए देखा जा सकता है।

  • whatsapp
  • Telegram
epmty
epmty
Top