निगम के चुनाव में जैन कैंडिडेट को जैन एकता मंच का समर्थन

निगम के चुनाव में जैन कैंडिडेट को जैन एकता मंच का समर्थन
  • whatsapp
  • Telegram

मुज़फ्फरनगर। दिल्ली नगर निगम के चुनाव में जैन समाज की अनदेखी का आरोप भाजपा पर लगाते हुए जैन एकता मंच के पदाधिकारियों ने जहां भाजपा पर हमला बोला है। वही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस द्वारा जैन समाज के व्यक्ति को टिकट देने की सराहना भी की गई है।

जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन ने मंच की ओर से कहा कि दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने जा रहे है, जिसमे महापौर के साथ ही नगर निगम के पार्षद पद हेतु भी चुनाव होंगे। पार्षद के चुनाव भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं व दिल्ली जैसे निगम का पार्षद होना स्वयं में सम्मान की बात है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के द्वारा जैन समाज के पांच प्रत्याशी पार्षद पद के लिये चुनाव में उतारे गए हैं। जोकि वार्ड 25 बुध विहार से अमृत लाल जैन,57 पीतमपूरा से संजू जैन,153 वसंत विहार से हिमानी जैन,206 आनंद विहार से राहुल जैन,226 गौतम पूरी से अनिल जैन है। इसके साथ ही कॉंग्रेस पार्टी ने भी चार ही जैन समाज के लोगो को पार्षद लड़ाने की घोषणा की है। जिनमे 221 अशोक नगर से नीति गर्ग जैन,99 हरी नगर से दिनेश जैन,63 त्रिनगर से जूही गर्ग जैन,21रोहिणी से जगदीश जैन हैं। वही भाजपा ने जैन समाज के साथ अन्याय करते हुए सिर्फ एक जैन समाज के व्यक्ति को चुनाव लड़ाने की घोषणा की ही। जोकि जैन समाज के साथ धोखे जैसा है व जैन एकता मंच इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।

इस अवसर पर जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन ने मंच की ओर से कहा कि जैन एकता मंच आप व कॉंग्रेस पार्टी के इस कदम की सराहना करता है। साथ ही विश्वास दिलाता है कि समस्त समाज अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए समर्पण भाव से काम करेगा व अन्य सीटो पर भी दोनों दलों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा भाजपा ने जैन समाज के साथ धोखा किया है। जो जैन समाज धन बल व वोट के साथ भाजपा का सहयोग करता रहा है, वह आज भाजपा की और से स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है व चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि जैन समाज अब सिर्फ मंच,माला या माइक की वस्तु नही है। समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक व एकजुट है जो दल जैन समाज को राजनैतिक अधिकार देगा। समाज अब उसी की बात करेगा, हम किसी के बंधक नही है जो दल जैनो को चुनाव का अवसर देंगे ,उन्ही का जैनो के वोट पर अधिकार भी है। उन्होंने कहा जैनो की उपेक्षा अगर की जाएगी तो उस दल को निश्चित तौर पर चुनाव में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

जैन एकता मंच,दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने के लिये काम करेंगे। आज समाज को यह शपथ लेनी चाहिए कि जिन दलों ने जैन समाज के प्रत्याशी उतारे हैं, उनका हृदय से सहयोग करें और जिताने का कार्य करें ताकि यह अन्य दलों के लिये भी यह एक मिसाल बने।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top