दशहरा पर देश को उप-राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

दशहरा पर देश को उप-राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दशहरा के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और उनके सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

वेंकैया नायडू ने दशहरा के अवसर पर रविवार को एक संदेश में कहा कि यह पर्व राष्ट्र में शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और भाई चारा लेकर आए। उन्होंने कहा, " मैं दशहरे के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। देशभर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाने वाला, यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार राष्ट्र में शांति, सद्भाव और समृद्धि लाए।"

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व परिवार , मित्रों और पड़ोसियों के साथ मिलकर मनाने का है लेकिन दशहरा उत्सव में प्रत्येक व्यक्ति को कोविड -19 महामारी से बचाव के मानकों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में दशहरे का पर्व परंपरागत उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

epmty
epmty
Top