संयुक्त राष्ट्र परिसर में हमला - एक पुलिस अधिकारी की मौत

संयुक्त राष्ट्र परिसर में हमला - एक पुलिस अधिकारी की मौत

संयुक्त राष्ट्र। अफगानिस्तान के हेरात शहर में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के परिसर को निशाना बनाया जिसमें एक अफगानिस्तानी पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने यह जानकारी दी।

यूएनएएमए ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, "संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान के हेरात में अपने मुख्य परिसर में आज किये गये हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है। इस हमले एक अफगानिस्तानी पुलिस गार्ड की मौत हो गई और अन्य अधिकारी घायल हो गये।"

यूएनएएमए ने कहा कि हमले में संयुक्त राष्ट्र का कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी हमले की निंदा की और मृतक पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, "महासचिव ने शांति और स्थिरता लाने के अफगानिस्तान की सरकार और लोगों के प्रयासों का समर्थन करने की संयुक्त राष्ट्र की प्रतिद्धता दोहराई है।"

वार्ता/स्पूतनिक

epmty
epmty
Top