यूएई की रानी हया 31 मिलियन पाउंड के साथ लापता

यूएई की रानी हया 31 मिलियन पाउंड के साथ लापता
  • whatsapp
  • Telegram

दुबई : यूएई की रानी हया बिंत अल हुसैन के दो बच्चों और 31 मिलियन पाउंड के साथ फरार होने की खबर है.हया दुबई के अरबपति शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मखतूम की छठी बेगम हैं और जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला की सौतेली बहन हैं.

रानी हया बिंत अल हुसैन बीस मई के बाद सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आईं


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दुबई से फरार होने के बाद रानी हया बिंत अल हुसैन पहले जर्मनी गईं.वहां जाने के बाद उन्होंने तलाक की मांग की। दोनों बच्चे जलीला और जायेद भी उनके साथ है उन्होंने जर्मनी से राजनीतिक शरण देने की मांग की है.

रानी हया बिंत अल हुसैन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है

रानी हया बिंत अल हुसैन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. वह 20 मई के बाद से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आईं हैं। फरवरी से ही सोशल मीडिया अकाउंट पर सक्रिय नहीं हैं, जिनपर वह चैरिटेबल कामों की तस्वीरें डालती थीं।

जर्मन राजदूत ने राजकुमारी को दुबई से भागने में मदद की है

कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि जर्मन राजदूत ने राजकुमारी को दुबई से भागने में मदद की है। इससे दोनों मुल्कों के बीच राजनयिक संकट पैदा हो गया है।

शेख मोहम्मद ने जर्मनी से बीवी को वापस दुबई भेजने की गुहार की

यह दावा किया जा रहा है कि शेख मोहम्मद ने जर्मनी से बीवी को वापस दुबई भेजने की गुहार की है लेकिन, जर्मनी के अधिकारियों ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। शाही परिवार से जुड़े सूत्रों का भी कहना है कि हया ने देश छोड़ दिया है और तलाक की मांग की है।

इससे पहले दुबई शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मखतूम की बेटी राजकुमारी लतीफा ने भी देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी

इससे पहले शेख की बेटी राजकुमारी लतीफा ने भी देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। लेकिन, उसे भारतीय तट के नजदीक पकड़ लिया गया था, तब से वह लापता हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि वह यूएई में ही हैं और उन्हें नजरबंद किया गया है। लतीफा ने कहा था कि वह पिता के अत्याचार के कारण देश से भागने पर मजबूर हुईं। मानवाधिकार समूहों का दावा है कि उन्हें दुबई में कैद में रखा गया है।

किसी अन्य देश में जो भी राजनीतिक शरण की मांग करता है, उसे यहां अपने जीवन का खतरा होता है

किसी अन्य देश में जो भी राजनीतिक शरण की मांग करता है, उसे यहां अपने जीवन का खतरा होता है या उसके मानवाधिकारों का हनन होता है। हम सभी जानते हैं कि शेख मोहम्मद की बेटी लतीफा ने भी अपने बाप पर शोषण के आरोप लगाए थे। अब उनकी बीवी हया ने भी देश छोड़ दिया और जर्मनी में शरण की मांग की है।

Next Story
epmty
epmty
Top