वर्षों से मगरमच्छ के गले में फंसा हुआ था टायर- इस व्यक्ति ने निकाला

वर्षों से मगरमच्छ के गले में फंसा हुआ था टायर- इस व्यक्ति ने निकाला

नई दिल्ली। जानवरों के लगातार मामले सामने आते रहते हैं। एक मामला इंडोनेशिया से सामने आया है, जो मगरमच्छ का है। कई वर्षों से मगरमच्छ के गले में फंसे टायर को निकालने के लिये सरकार ने इस पर इनाम कर दिया। इसे इनाम को पाने के लिये एक व्यक्ति ने दिलेरी दिखाते हुए उसके गले से वह टायर निकाल दिया।

मिली जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में स्थित पालू नदी में एक मगरमच्छ का शिकार करने के लिये उसके गले में टायर डाल दिया गया था। बताया जा रहा है कि यह उसके गले में करीब साल 2016 से टायर फंसा हुआ था। जब इस 13 फीट के लम्बे मगरमच्छ के गले में लोगों ने टायर देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी वन्यजीव संरक्षण अफसरों को दी, जिसकी सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एक अधिकारी इस मगरमच्छ के गले से यह टायर निकालने के लिये वर्ष 2016 से ही जुटा हुआ था लेकिन उसका यह प्रयास सफल न हो सका। इसके बाद सरकार ने घोषणा कर दी थी कि जो भी इस मगरमच्छ के गले में से यह टायर निकाला उस व्यक्ति को इनाम दिया जायेगा। जब इनाम की बात आ जाती है तो कुछ लोग सरकार से इनाम पाने के लिये विभिन्न योजनाएं बनाते हैं कि कैसे समस्या का हल किया जाये।

ऐसे ही एक व्यक्ति ने उसके गले से टायर निकालने की योजना बनाई। इस दौरान वहां पर काफी मात्रा में लोग इकट्ठा किया। इस व्यक्ति ने ती सप्ताह से रेस्क्यू चलाया लेकिन इस व्यक्ति का प्रयास सफल हो गया। मगरमच्छ के बाहर जा जाने पर व्यक्तियों ने रस्सियों से उसे पकड़कर उसका मुंह बांध दिया। उसके मुंह को बंाधने के बाद टायर को चारों ओर से काटा गया। बाद में फिर मगरमच्छ को आजाद कर दिया गया।

epmty
epmty
Top