शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

वाशिंगटन। अमेरिका में कैरोलिना प्रांत के एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए है। सीबीएस 17 ने यह रिपोर्ट दी है।

डरहम नगर के पार्षद मार्क-एंथनी मिडलटन के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना के डरहम में साउथपॉइंट मॉल के भीतर शुक्रवार दोपहर हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डरहम पुलिस विभाग द्वारा गोलीबारी के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

इससे पहले शुक्रवार को डरहम पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मॉल में हुई गोलीबारी का जवाब दे रही है, लेकिन उसके पास इस घटना के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं है।

वार्ता

epmty
epmty
Top