तीन राज्यों में नहीं होगा चक्का जामः संयुक्त किसान मोर्चा

तीन राज्यों में नहीं होगा चक्का जामः संयुक्त किसान मोर्चा

नई दिल्ली। 6 फरवरी को किसानों ने पूरे देश में चक्का जाम करने की घोषणा की है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड व यूपी में चक्का जाम नहीं किया जायेगा।

कृषि बिलों को वापिस लिये जाने की मांग को लेकर किसानों का दिल्ली में तीन स्थानों गाजीपुर, सिंधू व टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन चल रहा है। किसानों ने 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम करने की घोषणा की है। इसके तहत पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि दिल्ली-एनसीआर, यूपी व उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जायेगा। सिर्फ हाईवे पर जाम किया जायेगा। उक्त तीनों स्थानों को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम की घोषणा की गई है।



संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि सिर्फ हाईवे को किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जाम किया जायेगा। चक्का जाम के दौरान एम्बुलैंस व स्कूल बसों को नहीं रोका जायेगा। उन्होंने कहा कि चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। वहीं राकेश टिकैत का कहना है कि वह सरकार से बात करना चाहते हैं। वे लम्बे समय से कृषि बिलों को वापिस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कटाक्ष भरे शब्दों में यह भी बयान दिया कि 'कहीं सरकार मिले तो बताना'।

वहीं किसानों के चक्का जाम की घोषणा से सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा ने चक्का जाम को दिल्ली, यूपी व उत्तराखंड को मुक्त रखने की बात कही है, बावजूद इसके पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। 26 जनवरी को जिस प्रकार से आंदोलन की आड़ में तथाकथित आंदोलनकारियों द्वारा जो हिंसा की गई थी, उसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने चक्का जाम के मद्देनजर आज अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के बाॅर्डर सील कर दिये गये हैं। अधिकारियों की तरफ से कहा जा रहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो मेट्रो स्टेशन को भी बंद किया जायेगा।

epmty
epmty
Top