Olympic मशाल रिले के मार्ग और कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव

Olympic मशाल रिले के मार्ग और कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों की मशाल रिले के मार्ग और कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। टोक्यो 2020 के आयोजकों ने सोमवार को इसकी घोषणा की।


टोक्यो 2020 ने पुननिर्धारित आउटलाइन जारी करते हुए बताया कि ओलंपिक मशाल रिले की शुरुआत 25 मार्च 2021 को फुकुशिमा प्रायद्वीप के जे विलेज ट्रेनिंग सेंटर से शुरु होगी और जापान के सभी 47 प्रांत से गुजरेगी।

हर प्रांत में मशाल रिले पहुंचने की तारीख 2020 के निर्धारित दिन से एक दिन पहले किया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और 2020 के बीच वार्ता में मशाल रिले के बारे में विस्तृत जानकारी पर बात की गयी जिसमें गाड़ियों के काफिले को छोटा रखने और इसके उद्घाटन तथा रिले के दौरान होने वाले उत्सवों को सादगीपूर्ण रखने पर सहमति बनी।

टोक्यो 2020 ने बताया कि वह कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन और विशेषज्ञों के साथ इवेंट को सुरक्षित आयोजित कराने पर चर्चा कर रहा है। टोक्यो पैरालम्पिक मशाल रिले का आय़ोजन अगले साल 12 से 24 अगस्त तक किया जाएगा और इसके कार्यक्रम में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top