जेल से फरार कैदी फोटो में दिखा गर्लफ्रेंड के साथ- पुलिस रह गई हैरान

जेल से फरार कैदी फोटो में दिखा गर्लफ्रेंड के साथ- पुलिस रह गई हैरान
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। इंग्लैंड के एक व्यक्ति को किसी अपराध करने पर जेल में भेजा गया था। लेकिन उसने जेल के अंदर से ही शादी करने की योजना बना ली थी और वह वहां से फरार हो गया। जब कैदी का फोटो वायरल में पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा तो वह भी हैरान रह गई।

मिली जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के एक शहर में सैम हॉकिन्स नाम का कैदी ने कारागार में रहते हुए ही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की योजना बनाई। शादी करने के लिये वह जेल से फरार हो गया। कैदी के जेल से फरार होने पर वहां पर हडकंप मच गया। फरार कैदी को पुलिस ने काफी तलाशा लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद कैदी अचानक फोटो वायरल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आया और यह फोटो उसकी गर्लफ्रेंड के घर का ही बताया जा रहा है। फोटो में कैदी पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक बिस्तर पर लेटे हुए है और टोस्ट खा रहे हैं। कैदी के फोटो को देखकर पुलिस भी चौंक गई।

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि कैदी का आखिरी बार अपने एक साथी डैरेन मैके के साथ देखा गया था। पुलिस फरार कैदी को निरंतर तलाश कर रही है। पुलिस ने लोगों को चेतवानी भी दे दी है कि उससे कोई भी व्यक्ति संपर्क ना करें।



epmty
epmty
Top