व्यक्ति ने महिला वेटर को दी तीन लाख की टिप

व्यक्ति ने महिला वेटर को दी तीन लाख की टिप

नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि जब कोई होटल पर खाना खाने के लिये जाते हैं, तो कोई किसी की मजबूरी देखकर तो कोई उसकी सर्विस से प्रसन्न होकर टिप देता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है कि एक परिवार एक महिला वेटर की सर्विस से खुश हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे तीन लाख रूपये की टिप दी।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के अरकांसस स्टेट के एक शहर में एक महिला होटल में पार्ट टाइम नौकरी करती है। इस महिला का नाम रेयान है। इस महिला वेटर को एक दिन एक व्यक्ति और उसकी फैमिली ने मिलकर करीब तीन लाख रूपये टिप दी क्योंकि वह सब महिला वेटर की सर्विस से प्रसन्न हो गये थे और उनकी प्रशंसा भी की थी। तजब इस बारे में होटल के मैनेजर को पता चला तो उन्होंने पैसों को सभी वेटेªस के साथ बांटने क ेलिये कहा। बताया जा रहा है कि मैनेजर ने इससे पूर्व में किसी को टिप शेयर करने के लिये नहीं कहा था। मैनेजर को महिला वेटर ने कहा कि उसको पैसों की आवश्यकता भी है और वह वह टिप उसे ही मिली है ना की किसी और को। काफी देर बाद भी मैनेजर अपनी बात पर अटल रहा। इसके बाद महिला वेटर ने उसी दौरान ही जिसने उसी टिप थी उस शख्स को यह बात बता दी, जिसके बाद मैनेजर ने महिला वेटर को नौकरी से ही निकाल दिया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला वेटर को टिप देने वाले व्यक्ति ने पूरे मामले का पता चला तो उसने उसकी सहायता के तौर पर एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया, जिसके माध्यम से वह पैसे इकट्ठा कर सकती है।



epmty
epmty
Top