4 दिन पहले हुई थी शादी- अटैची में मिला महिला का शव, ऐसे खुली पोल

4 दिन पहले हुई थी शादी- अटैची में मिला महिला का शव, ऐसे खुली पोल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। शादी के बाद महिला की हत्याओं के मामले सामने आते रहते हैं। एक मामला ऐसा ही ब्रिटेन के एक शहर से सामने आया है। महिला की जिससे शादी हुई थी, वह एक-दूसरे से प्यार करते थे। मौत से 4 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन के एक शहर में एक कपल पिछले काफी समय स सम्बंध में थे। इसी दौरान उन्होंने तय कर लिया था कि अब वह दोनों शादी कर एक साथ जीवन व्यतीत करेंगे। बताया जा रहा है कि लड़की और लड़की दोनों ने अपने-अपने मेहमानों को बुलाकार हाल में शादी की थी। उनके द्वारा इस कार्यक्रम को आये हुए मेहमानों ने भी पंसद किया था।

शादी के चार दिन बाद ही पता चला कि भयानक घटना हो गई। एक मैदान में अटैची के अंदर महिला की लाश मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। लाश को देखकर पुलिस का कहना है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद उसकी लाश को अटैची में भर दिया गया।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 के माह जनवरी में दोनों की सगाई हुई थी, जिसके बाद महिला ने शादी की थी और मौत से चार दिन पहले ही महिला की शादी हुई थी। महिला की यह दूसरी शादी थी, पहले ही महिला के दो बच्चे भी थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।





epmty
epmty
Top