ट्रैफिक के दो पुलिसकर्मियों की हत्या से मचा हड़कम्प

ट्रैफिक के दो पुलिसकर्मियों की हत्या से मचा हड़कम्प

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में सोमवार को एक हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के व्यस्त बाजार में हुई, जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिसकर्मियों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी ट्रैफिक पुलिस विभाग से जुड़े थे। ड्यूटी करते समय उन पर हमला किया गया।

पुलिस ने हमले को पहले से तय योजना करार देते हुए कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वार्ता/शिन्हुआ

epmty
epmty
Top