लड़की ने बालों में जूड़े की जगह बाँधा सांप - लोग हैरान देंखे वीडियो

लड़की ने बालों में जूड़े की जगह बाँधा सांप - लोग हैरान देंखे वीडियो

नई दिल्ली। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बेहतर लुक के लिए यूथ अपने हेयरस्टाइल पर बहुत ज्यादा ध्यान देता है और इसमें भी खासकर लड़कियां। लड़कियां अपने बालों पर अलग अलग तरह के एक्सपेरिमेंट भी करती रहती हैं। इसी हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की मॉल में शॉपिंग करने जाती है। जैसे ही यह लड़की मॉल में पहुँचती है तो कुछ सामान लेने के लिए एक स्टोर के अंदर चली जाती है। इस लड़की के आसपास खड़े लोग उसी की तरफ देखने लगते हैं। पहली बार देखने पर लोग समझ नहीं पाते लेकिन लड़की के बालों की तरफ ध्यान से देखकर चीजें साफ हो जाती हैं।

दरअसल इस लड़की ने अपने बालों को बांधने के लिए जूड़े की जगह एक सांप का इस्तेमाल कर रखा है। लोगों को लड़की के बालों में सांप देखकर अचंभा होता है। कुछ देर के लिए लोग डर जाते हैं लेकिन इसके बाद लोग वीडियो बनाने लगते हैं।




epmty
epmty
Top