थर्र-थर्र कांपेगा दुश्मनः सुपर पावर-भारतीय सेना के युद्धाभ्यास का आगाज

थर्र-थर्र कांपेगा दुश्मनः सुपर पावर-भारतीय सेना के युद्धाभ्यास का आगाज

जयपुर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास स्थित बीकानेर में सुपर पाॅवर अमेरिका और भारतीय सेना के संयुक्त युद्धाभ्यास का आगाज हो गया है। 8 से 21 फरवरी तक यह युद्धाभ्यास जारी रहेगा। दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त रूप से अपने युद्ध कौशल को परखेंगी।

यह युद्धाभ्यास काफी अहम माना जा रहा है। चीन के साथ तनाव के चलते इस युद्धाभ्यास के मायने भी बदल गये हैं। इसमें अमेरिकी स्ट्राइकर बिग्रेड के 250 सैनिक शामिल हो रहे हैं। भारत की ओर से 24 इन्फेंट्री डिवीजन के सैनिक अपने युद्ध कौशल का जलवा दिखाएंगे। आज युद्धाभ्यास का नीलगगन में गुब्बारा उड़ाकर श्रीगणेश किया गया। दोनों सेनाओं ने मार्च पास्ट कर ताकत की झलक पेश की। इस दौरान आतंकवाद से लड़ने के लिए रणनीति भी बनाई जायेगी।

गौरतलब है कि बीकानेर से ज्यादा जैसलमेर में भारतीय सेना युद्धाभ्यास के साथ ही अन्य देशों की सेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास करती रहती है।

सालाना प्रशिक्षण युद्धाभ्यास में इस बार हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य चुनौतियों से निपटने पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। दोनों देशों के रिश्ते भी इससे मजबूत होंगे और युद्धाभ्यास के चलते दुश्मन देश भी थर्र-थर्र कांप उठेंगे।

epmty
epmty
Top